California wildfires latest update: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में पिछले 6 दिनों से लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है. अब तक इसके कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसी आशंका है कि कई लोग लापता हो सकते हैं. हवा की गति बढ़ने के कारण आग का फैलाव बढ़ गया है. फिलहाल इसकी गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो अगले 12 घंटों में और बढ़ सकती है. आग से निपटने में अमेरिका की मदद के लिए मैक्सिको से अग्निशमन कर्मी आ गए हैं.(California wildfires latest update)
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने कहा कि राज्य के इतिहास में सबसे भीषण आग है. इस आग को बुझाने के लिए मेक्सिको भी साथ आया है. आग बुझाने के लिए लगभग 1,600 अग्निशमन उपकरणों और 71 हेलीकॉप्टरों के साथ 14,000 फायर फाइटर्स को तैनात किया गया है.
आग संकट के बीच कैलिफोर्निया के सांता मोनिका शहर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू घोषित कर दिया है. इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
रिपोर्टस की माने तो इस आग से अमेरिका को लगभग 50 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो आगे और भी बढ़ सकता है. इस आग में कई शहर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं. हजारों लोगों का घर जलकर खाक हो गया है. लाखों लोगों को सड़क और राहत शिविरों में रात गुजारनी पड़ रही है. इस आग ने अपनी चपेट में हॉलीबुड को भी लिया है. इसमें कई एक्टर के घर जलकर खाक हो गए हैं. आग के लगातार फैलने के कारण नुकसान का खतरा और ज्यादा बढ़ता जा रहा है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live
