South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, 96 यात्रियों की मौत

South Korea Plane Crash: साउथ कोरिया में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर एक विमान में आग लगने…

South Korea Plane Crash: साउथ कोरिया में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. रेस्क्यू टीम ने जानकारी दी है कि 2 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है. बाकी 59 यात्रियों में से कई के मारे जाने की आशंका जताई गई है.(South Korea Plane Crash)

जानकारी के मुताबिक, विमान बैंकॉक से लौट रहा था. फ्लाइट में 175 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. विमान में चालक दल के छह सदस्य भी सवार थे.आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से फिसल गया और रेलिंग से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई.आपको बता दें कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

जानकारी के मुताबिक, यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था. आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. मामले में अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *