Masala Tea in Winters: सर्दि‍यों में रोजाना करें मसाला चाय का सेवन, सर्दी-जुकाम से मिलेगा छुटकारा

Masala Tea in Winters : ठंड के मौसम में अक्सर कुछ लोग सर्दी जुकाम का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में स्वाद से भरी मसाला…

Masala Tea in Winters : ठंड के मौसम में अक्सर कुछ लोग सर्दी जुकाम का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में स्वाद से भरी मसाला चाय की चुस्की से न केवल वायरल, जुकाम या एलर्जी से होने वाली समस्याओं को बाय कह सकते हैं बल्कि काम करने के बाद पल भर में थकान को भी विदा कर सकते हैं. मसाला चाय न केवल गर्माहट प्रदान करती है बल्कि इसके औषधीय गुण शरीर को ढेरों लाभ पहुंचाते हैं. मसाला चाय पाचन को बेहतर करने के साथ-साथ तनाव को भी कम करती है. आज हम आपको ठंड में मसाला चाय पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं विस्‍तार से-

इम्यूनिटी बूस्‍टर है मसाला चाय
मसाला चाय में पड़ने वाले मसालों में विटामिन सी मौजूद होता है. वि‍टामिन सी एनर्जी बूस्‍टर के रूप में कार्य करता है.जिन लोगा को जल्‍दी सर्दी जुकाम या बुखार जकड़ लेता है, उन्‍हें सर्दियों में जरूर मसाला चाय पीना चाहिए.

थकान दूर करने में मददगार
एक कप मसाला चाय से आपकी सारी थकान चुटकि‍यों में दूर हो सकती है. इसमें मौजूद टैनिन शरीर को राहत देने के साथ ही उसे फिर से सामान्य करने में मदद करता है. ठंडियों में मसाला चाय पीने से आपकी थकान तो दूर होगी ही, आप एनर्जी से भर जाएंगे.

सर्दी जुकाम से करे बचाव
मसाला चाय पीने से सर्दी से राहत मिलती है. मसाला चाय में मौजूद मसाले शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्म रखते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है. चाय में मौजूद कैटेचिन तत्व सर्दी से शरीर को बचाता है.

इम्यूनिटी बूस्‍टर है मसाला चाय
मसाला चाय में पड़ने वाले मसालों में विटामिन सी मौजूद होता है. वि‍टामिन सी एनर्जी बूस्‍टर के रूप में कार्य करता है. जिन लोगा को जल्‍दी सर्दी जुकाम या बुखार जकड़ लेता है, उन्‍हें सर्दियों में जरूर मसाला चाय पीना चाहिए.

डायबिटीज को करे कंट्रोल
मसाला चाय से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है. ये चाय मीठे की क्रेविंग को भी कम करती है. अगर आप भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो दिन में दो बार मसाला चाय जरूर पिएं.

कैसे बनती है मसाला चाय?
मसाला चाय को कुछ खास मसालों और दूध से तैयार किया जाता है. इसे बनाने के लिए आमतौर पर इलायची, दालचीनी, लौंग, अदरक और कभी-कभी काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि सेहत को भी फायदा मिलता है. इसमें मौजूद अदरक पाचन में मदद करते हैं, जबकि दालचीनी आपको अंदर से गर्म रखने में मदद करती है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *