Punjab-Haryana Weather update: पंजाब-चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है. इसके साथ ही चंडीगढ़-पंजाब में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. कल की तरह शनिवार को भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पंजाब में तापमान और गिरेगा. इसके बावजूद पंजाब में शीतलहर की चेतावनी जारी है.(Punjab-Haryana Weather update)
इसके साथ ही मौसम विभाग ने रविवार से कोहरा छाने और दृश्यता 100 मीटर से कम रहने की आशंका जताई है. पंजाब में सबसे कम तापमान पठानकोट में दर्ज किया जा रहा है. कल यहां तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया था. पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और सड़क पर सावधानी से चलने की भी सलाह दी गई है.
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (Punjab weather update) ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का और फरीदकोट में येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर में अच्छी धूप निकलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी. इतना ही नहीं, इन 5 दिनों में पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर जाएगा.
चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) की बात करें तो यहां सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. तापमान 6 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है. पंजाब के अमृतसर में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. तापमान 5 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में शीत लहर से कंपकंपा देनी वाली सर्दी जारी है. वहीँ अगर बात करें हिसार की तो मौसम विभाग के अनुसार हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीँ कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और और भी ज्यादा गिरने की संभावना है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



