Haryana Factory Fire News: हरियाणा में धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 मजदूर जिंदा जले. आग लगने से फैक्ट्री में दो कर्मचारी जिंदा जल गए. तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए. इस आग में फैक्ट्री में मौजूद दो कर्मचारी जिंदा जल गए. साथ ही तीन युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से दो घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है.(A terrible fire broke out in a yarn factory in Haryana)
जबकि एक कर्मचारी को इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग बुझाते समय फायर ब्रिगेड कर्मियों ने इन पांचों कर्मचारियों को अंदर से बाहर निकाला.
फैक्ट्री के मालिक का कहना है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह आग लगी है. फैक्ट्री ने बताया पानीपत के 5 स्टेशनों समेत नजदीकी कस्बा गोहाना से भी दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया. दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने मिलकर 5 घंटे की कड़ी मशक्कत से आज सुबह साढ़े 5 बजे आग पर काबू पाया.
जिसके बाद पांचों कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया. घायल तीन मजदूरों में से दो मजदूरों को रोहतक PGI रेफर किया गया है. जबकि एक मजदूर को इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



