Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 451 रुपये चढ़कर 76738 रुपये प्रति 10 ग्राम के औसत रेट से खुला. जबकि, चांदी के भाव में आज 1346 रुपये की प्रति किलो की तेजी है. आज चांदी 89250 रुपये पर खुली। यह रेट आईबीए ने जारी किया है, जिसमें जीएसटी नहीं लगा है. हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो. (Gold-Silver Price Today)
वहीं सर्राफा बाजार में 29 नवंबर 2024 को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट आई है. गुरुवार की तेजी के बाद आज सोने की कीमतों में करेक्शन देखा गया और 22 और 24 कैरेट सोने के दाम 150 रुपये तक घट गए हैं. (Gold-Silver Price Today) 22 कैरेट सोने की कीमत अब 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 77,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



