7 दिनों से लापता 7 साल के मासूम का शव मोटर रूम की छत से बरामद, बच्चे की हालत देख कांप उठे लोग, जाचं जारी

Punjab crime News: कपूरथला के भुलत्थ में पिछले 7 दिनों से लापता 7 साल के बच्चे का शव एक खेत में बने मोटर रूम की…

Punjab crime News: कपूरथला के भुलत्थ में पिछले 7 दिनों से लापता 7 साल के बच्चे का शव एक खेत में बने मोटर रूम की छत पर मिला. बच्चे के शव की हालत देख हर किसी की रूह कांप उठी.

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह और एसएचओ हरजिंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया। बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र पंधारी निवासी बहादुरपुर थाना रोहनिया जिला वाराणसी, भुलत्थ निवासी यूपी हाल निवासी महाराज पैलेस के पास ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को उसका बेटा गोलू साग खरीदने गया था. लेकिन वह वापस नहीं आया. वह खुद उसे ढूंढता रहा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. किसी ने बताया कि भुलत्थ में सरकारी कॉलेज के बैंक के पास खेत में लगी मोटर की छत पर किसी का शव पड़ा है. जब वह अपनी पत्नी पूजा के साथ वहां पहुंचा तो उसके बेटे गोलू का शव पड़ा हुआ था.

थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच कर रहे SHO ने बताया कि जिस हालत में बच्चे का शव मिला है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *