जमकर हो रही है आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग,क्या प्रभास की फिल्म बनेगी साल की सबसे बड़ी हिट?

Adipurush Advance Ticket Booking:प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष  कल यानि 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से…

Adipurush Advance Ticket Booking:प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष  कल यानि 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.वहीं फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग भी चल रही है.
बता दें कि ओम राउत की माइथोलॉजिकल ड्रामा आदिपुरुष  की एडवांस बुकिंग शानदार कलेक्शन कर रही है.फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्ससिटेमेंट देखने को मिल रही है.प्रभास और कृति सेनन स्टारर के लिए लेटेस्ट एडवांस बुकिंग नंबर जारी किए हैं जिसके मुताबिक फिल्म अपने वीकेंड शो के लिए पहले ही 4.7 लाख से ज्यादा टिकट बेच चुकी है. आपको बता दें, टी-सीरीज ने आदिपुरुष को बनाने में कई सौ करोड़ रुपये खर्च किए है. ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरूर धमाल मचाएगी. 

आदिपुरुष’ का पहला टीजर हुआ था ट्रोल
हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है और इसमें प्रभास भगवान राम और कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आ रही हैं.फिल्म का पहला टीजर पिछले साल दशहरे पर अयोध्या में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था. हालांकि ,इसके वीएफएक्स को नेटिज़न्स ने काफी ट्रोल किया था.  जिसके बाद निर्माताओं ने एक मोटी रकम को इंवेस्ट कर फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स पर फिर से काम किया.

इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है ‘आदिपुरुष’
बता दें कि प्रभास और कृति सेनन स्टार फिल्म ‘आदिपुरुष’  पहले 400 करोड़ के बजट में बनाई जानी थी लेकिन बाद में इसका बजट बढ़ाकर 500 करोड़ कर दिया गया. ये फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को लेकर सिर्फ दर्शकों में ही नही बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्साइटेड है.

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *