झज्जर, 24 अगस्त (सुमित कुमार) । मातनहेल गांव में अपने ननिहाल (Nanihal) में आए एक छात्र (student) की जेएलएन नहर (JLN Canal) में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों (diver) की मदद से शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार बहुजमालपुर (bahujamalpur) गांव निवासी नवीन मातनहेल (matanhail) में अपने ननिहाल आया हुआ था। यहां वे अपने एक साथी के साथ नहाने के लिए जेएलएन में गया था। पानी के तेज बहाव(fast water flow) में नवीन और उसका दोस्त बहने लगे। इस दौरान नवीन के दोस्त को तो बचा लिया गया, जबकि नवीन का कुछ पता नहीं चला।
पता चलने पर परिवार और गांव के अन्य लोगों ने अपने स्तर पर नहर में नवीन की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में गोताखोरों की मदद ली गई। तीन दिन की गहन तलाश के बाद नवीन का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post mortem) करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।



