समझौते के एक साल बाद भी सरकार ने पूरी नहीं की मांग, अब शुरू की भूख हड़ताल

उकलाना, 24 अगस्त । एक साल पहले सरकार के साथ हुए समझौते के बावजूद आज तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किए जाने से…

उकलाना, 24 अगस्त । एक साल पहले सरकार के साथ हुए समझौते के बावजूद आज तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किए जाने से नाराज उकलाना नगर पालिका के कर्मचारियों ने अब दो दिन की भूख हड़ताल शुरू की है।

नगर पालिका कर्मचारियों ने बताया कि वे दो दिन 12-12 घंटे के लिए भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल सरकार के साथ अप्रैल और अगस्त को कुछ मांगों को लेकर समझौता हुआ था। एक साल बीत जाने के बाद भी एक सरकार ने अब तक उनकी कोई मांग नहीं मानी।

उनकी मानी गई मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के अलावा कोरोना काल के दौरान कर्मचारी की मौत होने पर उसके परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और चार हजार रुपये हर महीने भत्ता देने की बात कही थी। इसके अलावा उनकी और भी कईं मांगे थी, लेकिन सरकार ने किसी भी मांग को पूरा नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 27 अगस्त तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तो पूरे प्रदेश में नगर पालिका के सभी कर्मचारी सफाई का काम बंद कर सरकार के खिलाफ राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *