Vegetables Price Rise : आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा मौसम में बदलाव के कारण बढ़े सब्जियों के दाम

Vegetables Price Rise: पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही मौसम में बदलाव के कारण सब्जियों पर भी असर…

Vegetables Price Rise: पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही मौसम में बदलाव के कारण सब्जियों पर भी असर पड़ा है. चंडीगढ़ में सब्जियों के रेट में बढ़ोतरी देखी गई है. इस सीजन की सब्जियां गोभी, मटर और गाजर के रेट 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए है.(Vegetables Price Rise) 

सब्जी व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल इन सब्जियों की लागत (Vegetables Price) ज्यादा है लेकिन उत्पादन कम है. उत्पादन कम होने का मुख्य कारण मौसम में बदलाव माना जा रहा है. आने वाले दिनों में ये सब्जियां और महंगी होने की आशंका है.

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है. इस बारे में महिलाओं का कहना है कि हर परिवार ने अपने खर्चों के लिए बजट तय कर रखा है और इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. जिससे घर का पूरा बजट बिगड़ गया है.

पिछले 15 दिनों में सब्जियों के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गए हैं. फिलहाल बाजार में प्याज 60 रुपये, लहसुन 400 रुपये, टमाटर और अदरक 60 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है. पंजाब और चंडीगढ़ में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. इसके साथ ही पंजाब के सात जिलों में आज (शुक्रवार) और शनिवार को घना कोहरा छाया रहेगा. इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *