Ludhiana News: कूरियर वाहन में लगी आग;पल भर में गाड़ी और सामान राख

Ludhiana Fire News: लुधियाना में NH44 हाईवे पर बस्ती जोधेवाल के पास एक कूरियर वाहन में आग लग गई. आग लगने की जानकारी जैसे ही…

Ludhiana Fire News: लुधियाना में NH44 हाईवे पर बस्ती जोधेवाल के पास एक कूरियर वाहन में आग लग गई. आग लगने की जानकारी जैसे ही ड्राइवर को हुई तो उसने कार को सड़क के किनारे खड़ा किया और पानी लेने चला गया, लेकिन आग इतनी फैल गई कि कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई. (Ludhiana Fire News) राहगीरों की मदद से फायर ब्रिगेड और एनएचएआई के अधिकारियों को सूचना दी गई.

 गाड़ी के ड्राइवर गुरजीत सिंह ने बताया कि वह कूरियर गाड़ी चलाकर लाडोवाल से आ रहा था. इसका मुख्य भंडार साहनेवाल में है. गाड़ी सामान से भरी हुई थी. जब वह बस्ती जोधेवाल के पास पहुंचे तो कार के इंजन में अचानक आग लग गई.

आग देखकर उसने तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और पानी लेने चला गया, लेकिन इसी बीच आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया.

आग लगने के तुरंत बाद लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. डिलिवरी के लिए वाहन में लदा सारा सामान जलकर राख हो गया. लोगों की मदद से वाहन से कुछ सामान निकाला गया, लेकिन वह क्षतिग्रस्त हो गया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *