Gold-Silver Price Today: भारत में सोने-चांदी के दाम में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आज यानी 15 नवंबर को सोने के दाम 1 महीने के सबसे निचले स्तर पहुंच गए हैं.(Gold-Silver Price Today)
अगर आप आज सोना-चांदी के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार सर्राफा बाजार का रेट जरूर जान लें. सर्राफा बाजार के अनुसार, आज 15 नवंबर को सोना और चांदी के भावों में बदलाव आया है.
India Bullion And Jewellers Association के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 75260 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (गुरुवार) सुबह सस्ता होकर 73944 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है.
22-24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold-Silver Price Today)
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 73648 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 67733 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 55458 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 43257 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चेक करें सोने चांदी के दाम (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



