Haryana Truck Accident: पानीपत में ट्रक बेकाबू, 6 लोगों को कुचला, 5 की मौके पर मौत

Haryana Truck Accident: हरियाणा के पानीपत शहर में गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने 3 अलग-अलग जगहों पर एक के बाद एक 6 लोगों को…

Haryana Truck Accident: हरियाणा के पानीपत शहर में गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने 3 अलग-अलग जगहों पर एक के बाद एक 6 लोगों को कुचल दिया. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. (Panipat truck accident) जबकि एक युवक की हालत गंभीर है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही हाईवे पर पड़े शवों और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है. वहां घायलों का इलाज चल रहा है.

5 मृतकों में से 2 की पहचान हो गई है. दोनों मृतकों की पहचान गांव पावटी के सूरज और अंकित के रूप में हुई है. सूरज सिविल अस्पताल में काम करता था, जबकि अंकित समालखा बिजली बोर्ड में प्रशिक्षु के रूप में काम करता था. जानकारी के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक ने शिवा पुल के सामने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया. इसके बाद मलिक ने एक पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया. तीसरा हादसा गुरुद्वारा साहिब के सामने हुआ.

यहां ट्रक ने दो लोगों को टक्कर मार दी है. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक घायल व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर शव पड़े हुए थे. हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *