Mohali News: मोहाली में बुधवार रात करीब 8 बजे कुंभारा गांव में मामूली विवाद के बाद अचानक खूनी संघर्ष हो गया. इसमें 17 साल के एक युवक की मौत हो गई. उनका 16 साल का दोस्त इस वक्त अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.(Mohali crime news)
गांव कुंभारा निवासी 17 वर्षीय दमनप्रीत सिंह अपने दोस्त दिलप्रीत सिंह के साथ गांव में बैठा था. इसी दौरान एक प्रवासी युवक मोटरसाइकिल पर आया और अचानक उसकी मोटरसाइकिल उन दोनों से टकरा गई. दोनों दोस्तों ने युवक से मोटरसाइकिल धीरे चलाने को कहा. जिसके बाद बहस शुरू हो गई. कुछ देर बहस के बाद युवक चला गया. कुछ समय बाद मोटरसाइकिल चालक अपने साथ 10 से 12 युवकों को लेकर आया और दोनों दोस्तों पर हथियारों से हमला कर दिया.
हमले में दमनप्रीत और दिलप्रीत को गंभीर चोटें आई हैं. हमले के बाद हमलावर भाग गए. मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित के घर सूचना दी. घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दमनप्रीत की मौत हो गई. वहीं, दिलप्रीत का अभी इलाज चल रहा है.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था. घायलों के परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें उनके बच्चों से क्यों नहीं मिलवाया जा रहा है? मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायलों के परिजनों को सांत्वना दी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



