Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इस बीच गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व के मौके पर आज शहर भर में नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. कीर्तन के दिन कोहरा छाने लगा है.(Weather News)
अमृतसर और आसपास के इलाकों में घने कोहरे का असर देखा गया(Amritsar weather news) . दूर-दूर तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था. यहां तक कि रेलवे लाइनें भी नजर नहीं आ रही थीं. घने कोहरे की सफेद चादर के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही और सड़क यातायात की गति भी काफी धीमी रही. इसके अलावा रेल यातायात की गति भी धीमी हो गई है और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. लोग अपने वाहनों की लाइटें जलाकर चलने को मजबूर हो रहे हैं.(Punjab weather news)
वहीं, दिल्ली-एनसीआर(Delhi NCR weather news) के मौसम में बदलाव देखने को मिला है. बुधवार को सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। ऐसी ही स्थिति मौसम विभाग के अनुसार, आज भी बनी रहेगी. अगले दो दिन घना कोहरा रहेगा.
कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रहा. यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है. हवा में नमी का स्तर बढ़कर 68 से 100 प्रतिशत रहा. पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को स्मॉग छाया रह सकता है. सुबह के समय घने से काफी घना कोहरा रहेगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



