Punjab Accident News: बरनाला जिले के भदौड़ कस्बे में बाजाखाना रोड पर हुए हादसे में दो विद्यार्थियों की मौत हो गई(Barnala road accident). यह हादसा मीरी पीरी खालसा कॉलेज भदौड़ के पास एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर के दौरान हुआ.(Punjab Accident News)
मिली जानकारी के मुताबिक, जसविंदर सिंह निवासी गांव गुरुसर (बठिंडा) और तरनप्रीत सिंह निवासी भक्त भाई (बठिंडा) दोनों अकाल अकादमी भदौड़ में 12वीं कक्षा के छात्र थे.
दोपहर को वे दोनों स्कूल से छुट्टी लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. जब वे मीरी पीरी खालसा कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.
जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया. जहां से डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोनों छात्रों की मौत हो गई.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



