Amritsar Fire News: अमृतसर के न्यू गोल्डन एवेन्यू के रिहायशी इलाके में देर रात एक फैक्ट्री और उसके गोदाम में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.(Amritsar fire news) इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से फैक्ट्री और गोदाम समेत एक दवा दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. बताया जा रहा है कि आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.
इस दौरान मोहल्लेवासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि रिहायशी इलाके में फैक्ट्री का निर्माण पूरे इलाके के लिए खतरा है और पूरा मोहल्ला मांग करता है कि इस फैक्ट्री को इलाके से हटाया जाए. वहीं दवा की दुकान पर काम करने वाली लड़की ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने के कारण उसकी दुकान भी आग की चपेट में आ गई, जिससे दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है.
मीडिया से बात करते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि उन्हें देर रात फोन आया कि गोल्डन एवेन्यू की एक फैक्ट्री में आग लग गई है. इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया. उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. जिन लोगों के घर फैक्ट्री के बगल में स्थित हैं वे भी प्रभावित होते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



