Dil luminati tour 2024: हैदराबाद शो में “पटियाला पैग” और “पंज तारा” गीत गाने की अनुमति नहीं, नोटिस जारी

Diljit Dosanjh Live Show: दलजीत दुसांझ (dil luminati tour 2024) को 15 नवंबर 2024 को हैदराबाद में लाइव शो के दौरान पटियाला पैग, केस और…

Diljit Dosanjh Live Show: दलजीत दुसांझ (dil luminati tour 2024) को 15 नवंबर 2024 को हैदराबाद में लाइव शो के दौरान पटियाला पैग, केस और पंज तारा जैसे गाने नहीं गाने पर तेलंगाना के जिला कल्याण अधिकारी ने नोटिस जारी किया है. नोटिस पंडितराव धरनवार की शिकायत के आधार पर जारी किया गया है.(Diljit Dosanjh Live Show) 

नोटिस में यह भी कहा गया है कि स्टेज पर बच्चों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि लाइव शो के दौरान 122 डीबी से ज्यादा शोर होता है जो बच्चों के लिए हानिकारक है. पीपीजीसी-46 के सहायक प्रोफेसर पंडितराव धरनवार ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय पहले ही लाइव शो के दौरान शराब, ड्रग्स और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाने के निर्देश जारी कर चुका है. इसके बाद भी अगर दलजीत दुसांझ ऐसे गानों को प्रमोट करते हैं तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *