Firozpur Firing News: फिरोजपुर (Firozpur Firing News) के गांव खाई खेमे में भाई की गोली का शिकार हुई बहन जिंदगी और मौत से जूझ रही है. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाई और पैलेस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
बता दें कि कल भाई ने अपनी बहन की डोली उछालते समय हवाई फायरिंग की जिस दौरान गोली दुल्हन के माथे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है.
पुलिस ने बताया कि बाज सिंह की करीब 25 वर्षीय बेटी बलजिंदर कौर की कल शादी थी. जब दुल्हन की डोली वहां से विदा होने लगी तो दुल्हन के भाई ने गोली चला दी जो दुल्हन के माथे पर लगी. जिसके बाद घायल हालत में लड़की को पहले फिरोजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया है. जहां उसे वेंटिलेटर की मदद से सांस दी जा रही है. बता दें कि बरात तरनतारन जिले के सरहाली गांव से आई थी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



