Punjab-Haryana weather update: पंजाब-हरियाणा में आज बढ़ी ठंड, AQI 260 पहुंचा

Punjab-Haryana weather update: पंजाब (Punjab weather nrews)और चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) में ठंड ने दस्तक दे दी है. पंजाब और चंडीगढ़ के सभी शहरों में…

Punjab-Haryana weather update: पंजाब (Punjab weather nrews)और चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) में ठंड ने दस्तक दे दी है. पंजाब और चंडीगढ़ के सभी शहरों में तापमान लगातार गिरने लगा है. पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है. हालांकि, अब रातें ठंडी होने लगी हैं. राज्य में फरीदकोट सबसे गर्म रहा. यहां का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है.

अक्टूबर महीने के बाद मौसम में काफी बदलाव आना शुरू हो जाता है। इस बीच गर्मी का असर कम होने लगता है और ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगती है. सुबह और शाम को हवाएँ ठंडी होने लगती हैं और दिन के दौरान तापमान धीरे-धीरे गिरता है, जिससे मौसम सुहावना लगता है.(Punjab-Haryana weather update)

पंजाब में अब ठंड तेजी से फैल रही है. मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राज्य में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा. तापमान गिरने की संभावना है, जिससे सुबह और रातें ठंडी हो जाएंगी. खासकर पंजाब के पहाड़ी और उत्तरी इलाकों में ठंड का प्रकोप ज्यादा रहेगा.

वही, हरियाणा (Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 22.74 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30.48 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *