Odisha News: चक्रवात और बारिश के कारण 1.75 लाख एकड़ फसल बर्बाद

Odisha News: ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ और बारिश के कारण 1.75 लाख एकड़ भूमि पर लगी फसल नष्ट होने और 2.80 लाख एकड़ भूमि…

Odisha News: ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ और बारिश के कारण 1.75 लाख एकड़ भूमि पर लगी फसल नष्ट होने और 2.80 लाख एकड़ भूमि पानी में डूब जाने की आशंका है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक अनुमान का हवाला देते हुए शनिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को चक्रवात के कारण फसल क्षति का आकलन करने का आदेश दिया है. कृषि एवं किसान अधिकारिता विभाग के प्रमुख सचिव अरबिंद पाधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण 1,75,000 एकड़ (69,995 हेक्टेयर) भूमि पर फैली फसलें नष्ट हो गईं. 

अनुमानित 2,80,000 एकड़ (1,12,310 हेक्टेयर) भूमि पर फसलें पानी में डूबने की आशंका है. मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा कि कृषि क्षेत्र को हुए नुकसान का अंतिम अनुमान विस्तृत रिपोर्ट से पता चलेगा, जिसके आधार पर सरकार किसानों के लिए मुआवजे पर फैसला करेगी. उन्होंने कहा कि चक्रवात से बचाव के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों में करीब आठ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *