Petrol-Diesel PriceToday: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत तय की जाती है. हालांकि, लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज यानी 24 अक्टूबर, 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं. राज्य स्तर पर कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा सकता है. आइए जानते हैं, अलग-अलग इलाकों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट.(Petrol-Diesel PriceToday)
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल 75 डॉलर के पार है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 75.80 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 71.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (गुरुवार), 24 अक्टूबर, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.
आज क्या है पेट्रोल के दाम?(Petrol-Diesel PriceToday)
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है.
आज क्या है डीजल के दाम?(Petrol-Diesel PriceToday)
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है.
मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है.
कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
चेक करें अपने शहर में तेल का रेट(Petrol-Diesel PriceToday)
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



