CRPF Schools Bomb Threat: देश में CRPF द्वारा संचालित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस बल अलर्ट पर है और धमकी की जांच की जा रही है. जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें दिल्ली के दो और हैदराबाद का एक स्कूल शामिल है.(CRPF Schools Bomb Threat)
गौरतलब है कि इन दिनों देश की विभिन्न एयरलाइंस को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं. इसके चलते विभिन्न एयरलाइंस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को बम की यह धमकी ईमेल के जरिए मिली थी. गौरतलब है कि ये धमकियां दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास हुए बम धमाके के एक दिन बाद आई हैं.
विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन आसपास की दुकानों और वाहनों की खिड़कियां टूट गईं. पुलिस इन बम धमकियों की जांच कर रही है और हाई अलर्ट पर है.
दिल्ली में CRPF स्कूल के पास हुए बम धमाके की जांच दिल्ली पुलिस गंभीर एंगल से कर रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट में दावा किया गया कि सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ बम विस्फोट भारतीय एजेंटों द्वारा युद्धोन्मादियों को निशाना बनाने की प्रतिक्रिया में था. सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस को एक संदिग्ध भी मिला है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



