Jabalpur massive explosion: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भयानक विस्फोट; 13 लोग हुए बुरी तरह घायल, दो की मौत

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हो गया है. आयुध निर्माणी के दौरान यहां विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत की…

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हो गया है. आयुध निर्माणी के दौरान यहां विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. जबकि 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. रक्षा उपकरण बनाने वाली इस फैक्ट्री में नियमित काम के दौरान यह विस्फोट हुआ. घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं को तुरंत मौके पर भेजा गया.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ऑर्डनेंस फैक्ट्री की बिल्डिंग के F6 सेक्शन में हवाई बम धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि बिल्डिंग ढह गई. कई कर्मचारियों के दबने की खबर है. घटनास्थल पर काम कर रहे नौ कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. आशंका है कि इस घटना में दो लोगों की मौत भी हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *