Punjab-Haryana Weather News: पंजाब और चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है. सुबह और रात का पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है. वहीं, दोपहर का तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है. पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब का औसत तापमान 0.5 डिग्री और चंडीगढ़ का 0.1 डिग्री कम हो गया है.(Punjab-Haryana Weather News)
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कल पंजाब(Punjab weather news) में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जो 38.1 डिग्री था. इसके साथ ही चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान अभी भी 33.1 डिग्री पर बना हुआ है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है.
इसी तरह बठिंडा का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री, पटियाला का तापमान 34.3 डिग्री, लुधियाना का तापमान 34.4 डिग्री और अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रहा. आईएमडी के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है. पंजाब की जलवायु शुष्क रहने की संभावना है.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather news) में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है. 24 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा. पहाड़ों पर बर्फबारी होने और मैदानी इलाकों में पाले के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



