Batala road accident : बटाला में गुरदासपुर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव काला नंगल के पास मतदान कर्मियों को ले जा रही एक बस एक ट्रक से टकरा गई.(Batala road accident) बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि चार से पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं. गंभीर रूप से घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम विक्रमजीत सिंह ने सिविल अस्पताल में घायलों का हाल जाना. जानकारी के मुताबिक, बस तेज रफ्तार होने के कारण आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ.
हादसे के बाद एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. चुनाव ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी राज कुमार ने बताया कि वह बस से चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे और बस में पांच पोलिंग पार्टियां बैठी थीं. जब उनकी बस गुरदासपुर-अमृतसर मुख्य मार्ग पर काला नंगल पुल के पास पहुंची तो बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



