Road accident: मिश्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. मिस्र के पूर्वोत्तर क्षेत्र में विश्वविद्यालय के छात्रों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. 33 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह घटना ऐन सोखना राजमार्ग पर हुई.(School bus accident)
यूनिवर्सिटी बस से घर लौट रहे थे छात्र
बस स्वेज़ में गलाला विश्वविद्यालय के छात्रों को ले जा रही थी, जो ईन सोखना राजमार्ग के माध्यम से घर लौट रहे थे. तभी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने दुर्घटना के कारण का खुलासा नहीं किया है. हादसे के बाद घटना स्थल पर मातम छा गया. दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस विभाग को दी गई.
घायल अस्पताल में भर्ती
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 28 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं. घायलों को स्वेज मेडिकल कॉम्प्लेक्स ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की हालत कैसी है? इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है.
आपको बता दें कि मिस्र में हर साल भयानक यातायात दुर्घटनाओं में हजारों लोगों की मौत हो जाती है. यहां ट्रैफिक सुरक्षा का रिकॉर्ड बहुत खराब है. ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, खराब सड़कें और यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



