Haryana News: हरियाणा में 4 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, 1 गंभीर रुप से घायल

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार देर रात एलिवेटेड ब्रिज पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. जिससे कार में आग लग…

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार देर रात एलिवेटेड ब्रिज पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. जिससे कार में आग लग गई. इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे में मरने वाला युवक सोनीपत का रहने वाला था. इनमें 2 चचेरे भाई-बहन हैं. शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवगृह में रखवा दिया गया है. पांचवें घायल दोस्त का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

मृतकों की पहचान रोहित, नितिन, अक्षय, राहुल के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान सौरव के रूप में हुई है. हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुई. करीब छह बजे परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे. परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात को सोनीपत के कुंडली गांव के रोहित, नितिन और अक्षय, जाटी गांव के राहुल और सौरव के साथ ब्रेजा कार में सवार होकर सोनीपत से पानीपत के लिए निकले थे. ये दोस्त एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी में काम करते थे. वे इसी काम का भुगतान लेने के लिए पानीपत आ रहे थे.

जब वह अपनी कार को लेकर पानीपत एलिवेटेड पुल पर पहुंचे तो उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और एलिवेटेड पुल के डिवाइडर और पोल से टकरा गई. हादसे के दौरान कार में आग लग गई. इस हादसे में कुंडली के रोहित, नितिन, अक्षय और जाटी गांव के राहुल की मौत हो गई.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *