Tamil Nadu Train Accident : तमिलनाडु में मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, 13 डिब्बे पटरी से उतरे ,19 यात्री घायल

Tamil Nadu Train Accident: मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) शुक्रवार को तमिलनाडु में एक मालगाड़ी से टकरा गई(Tamil Nadu Train Accident). दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, हादसा रात…

Tamil Nadu Train Accident: मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) शुक्रवार को तमिलनाडु में एक मालगाड़ी से टकरा गई(Tamil Nadu Train Accident). दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, हादसा रात 8.30 बजे कवारईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ. किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं. उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

दो ट्रेनों की टक्कर (Two tains collided) 
तमिलनाडु में मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) एक मालगाड़ी से टकरा गई. इस दौरान ट्रेन में कुल 1360 यात्री सवार थे. हादसे के बाद चेन्नई सेंट्रल से एक मेडिकल राहत वैन और बचाव दल मौके पर पहुंचा. जानकारी के मुताबिक ट्रेन रात करीब 8.27 बजे पोनेरी स्टेशन को पार कर गई. बागमती एक्सप्रेस को मेन लाइन पर चलने की हरी झंडी दे दी गई, जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी. कवारईपेट्टई रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही लोको पायलट और ट्रेन क्रू को जोरदार झटका लगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *