Punjab-Haryana Weather Update: अगले 5 दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा. 24 घंटे में तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही अब तापमान सामान्य पर पहुंच गया है. राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 35.3 डिग्री दर्ज किया गया है. उधर, हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में रात का तापमान गिरना शुरू हो गया है.(Punjab-Haryana Weather Update)
पठानकोट(Punjab weather news) में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री तक पहुंच गया. दो अक्टूबर को प्रदेश से मानसून विदा हो गया. इसके बाद मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि 6 से 10 तारीख के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे. इससे बारिश की संभावना रहेगी. हालांकि, उस वक्त उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई थी.
हरियाणा (Haryana weather news)में आज न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31.99 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



