Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा के चार जिलों में आज बारिश की संभावना , जाने अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मानसून की विदाई के बाद गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सभी जिलों में तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मानसून की विदाई के बाद गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सभी जिलों में तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है. आज चार जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा.(Punjab-Haryana Weather Update)

चंडीगढ़(Chandigarh Weather news) में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि, राज्य में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. जबकि यह अभी भी प्रदेश के सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री अधिक है. फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने की 10 तारीख तक राज्य(Punjab weather news) में बारिश होने की संभावना है. इस बीच राज्य के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है. जबकि शेष क्षेत्र शुष्क रहने की संभावना है. इसी तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर ही रहेगा. 

हरियाणा(Haryana Weather news)  में आज न्यूनतम तापमान 26.89 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33.51 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *