Punjab-Haryana weather Update: पंजाब-हरियाणा में अब नहीं होगी बारिश ! साफ रहेगा मौसम

Punjab-Haryana weather News: पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं…

Punjab-Haryana weather News: पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही कोई अलर्ट है. हालांकि सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आयी है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है.(Punjab-Haryana weather)

राज्य (Punjab weather news) में सबसे अधिक तापमान समराला (लुधियाना) में 34.8 डिग्री दर्ज किया गया. यही हाल चंडीगढ़ का भी है. मॉनसून सीजन कल यानी 30 सितंबर को खत्म हो जाएगा. इस सीजन की शुरुआत 1 जून से 30 सितंबर तक मानी जाती है.

1 जून से अब तक पंजाब में 314.5 मिमी बारिश हुई है, जो मानसून सीजन से 28 फीसदी कम है. इस मौसम में आमतौर पर 437.8 MM बारिश होती है. इसके साथ ही सितंबर महीने में 45 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.

वहीं हरियाणा (Haryana wether news) में कई जिले ऐसे हैं जिनमें 10 से 38 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है.12 जिलों में सामान्य से 10 से 71 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी तो कहीं पर मौसम साफ रहने की संभावना जताई है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live  https://youtube.com/live/92EIYf5N1ds  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *