Punjab News: पंजाब में करीब 10 महीने बाद आज (23 सितंबर) कैबिनेट में फेरबदल होने जा रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल होंगे, जबकि चार पुराने चेहरों को भी कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है. रविवार को चार मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है.
इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में बलकौर सिंह, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन शामिल हैं. भगवंत मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों में हरदीप सिंह मुंडियन, तरूणप्रीत एस सौंध, बरिंदर गोयल और महेंद्र भगत शामिल हैं. ये सभी आज शाम 5 बजे राजनिवास में शपथ लेंगे.
बतादें तीन महीने में पंजाब सरकार का यह चौथा फेरबदल होने जा रहा है, अब तक कैबिनेट में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 15 मंत्री हैं. कैबिनेट में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं.



