Navjot Singh Sidhu: दिग्गज क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आएंगे. नवजोत सिंह सिद्धू मशहूर भारतीय यूट्यूबर और अभिनेता भुवन बाम(Bhuvan Bam) के साथ उनकी वेब सीरीज “ताजा खबर 2” में नजर आएंगे. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu in web series)ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भुवन बाम के साथ एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में यह भी बताया कि वह ‘ताजा खबर सीजन 2’ (Taza Khabar season 2)की शूटिंग कर रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इंटरनेट सुपरस्टार भुवन बाम के साथ ताशा खबर सीजन 2 की शूटिंग” भुवन ने टिप्पणी अनुभाग में जाकर लिखा: आपके समय के लिए धन्यवाद सर.
View this post on Instagram
दरअसल पहले सफल सीजन के बाद भुवन बाम अपनी वेब सीरीज ताजा खबर के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.शो का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस 27 सितंबर को रिलीज होने वाले शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह शो डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.
‘ताजा खबर’ का पहला सीजन 5 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित किया गया था, जिसे खूब प्यार मिला। पहले सीजन की सफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है और टीजर भी जारी कर दिया है.



