Punjab-Haryana Weather update: पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश की संभावना! तापमान में भी गिरावट

Punjab-Haryana Weather update: ट्राइसिटी समेत पंजाब (Punjab weather update) के कई शहरों में हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज राज्य के चार…

Punjab-Haryana Weather update: ट्राइसिटी समेत पंजाब (Punjab weather update) के कई शहरों में हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज राज्य के चार जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है. हालांकि आज दोपहर से मौसम बदल जाएगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी.(Punjab-Haryana Weather update)

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आई है. अब यह लगभग सामान्य तापमान पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान लुधियाना के समराला में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया.

चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) के तापमान में भी 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. अब तापमान 31.8 डिग्री पर पहुंच गया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में सुबह 9 बजे तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.

वहीं हरियाणा(Haryana weather news)  में आज न्यूनतम तापमान 23.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 27.55 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *