Punjab-Haryana Weather: पंजाब (Punjab Weather news) और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद एक बार फिर मॉनसून धीमा पड़ने लगा है. लेकिन पिछले दिन की बारिश ने सारी कमी पूरी कर दी है, इस महीने के अंत तक मॉनसून खत्म हो जाएगा लेकिन 15 सितंबर तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. पंजाब में आज सुबह से ही बारिश हो रही है जिसके कारण हर जगह पानी भर गया है.(Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन में पंजाब और चंडीगढ़ को रेड जोन में रखा गया है. दरअसल, सीजन की शुरुआत 1 जून से मानी जाती है. तब से 6 सितंबर तक पंजाब में 22 फीसदी और चंडीगढ़ में 23 फीसदी कम बारिश हुई है.
पंजाब में जहां आम तौर पर 385.8 मिमी बारिश होती है, वहीं 1 जून से अब तक केवल 299.2 मिमी बारिश हुई है, जो औसत का 22 प्रतिशत है. इसी तरह, चंडीगढ़ में सामान्य तौर पर 754.2 मिमी बारिश होती है, जबकि अब तक केवल 460.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
वहीं हरियाणा (Haryan Weather news) के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई है. पठानकोट में औसत तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया. जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में हल्की बारिश दर्ज की गई है.



