Sonipat road accident: हरियाणा के सोनीपत में बीती रात एक भयानक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मंगलवार सुबह उनके शव जीटी रोड पर भेगन चौक के पास खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. तीनों मोटरसाइकिल पर सवार थे और किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है. (Haryana road accident)
सोनीपत (Sonipat road accident) के मुरथल थाने के SHO ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भिगान चौक के पास तीन लोग खून से लथपथ पड़े हैं. मुरथल थाने की टीम एसआई वेदवीर के नेतृत्व में पहुंची. पुलिस तीनों युवकों को सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वारदात की सूचना मिलने के बाद मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भेजा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के जरिए टक्कर मारने वाले वाहन का भी पता लगाने में जुटी है जिससे इस बाइक की टक्कर हुई है.
हादसा सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 (NH 44) पर हुआ. तीनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. तीनों सड़क पर गिर गए. राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. उनकी वेशभूषा से देखने पर वे मजदूर प्रतीत हो रहे हैं. पुलिस की जांच जारी है.



