Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ शहर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. बता दें कि शहर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद शहर में मौसम काफी सुहावना हो गया है. पिछले 24 घंटे में शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. (Chandigarh Weather Update) आसमान में भी बादल छाए हुए हैं वहीं आने वाले दिनों में भी इसी तरह से बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना है. वहीं इसके साथ ही शहर में हुई अच्छी बारिश के बाद लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है.(Rain in chandigarh)
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी इसी तरह से शहर में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि धूप खिलने के बाद तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। लेकिन कुल मिलाकर इस पूरे हफ्ते शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी.
