Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ में कई दिनों से हो रही उमस के बाद आज सुबह शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई. बता दें कि सुबह से ही शहर पर घने बादल छाए हुए है. ऐसे में एक बार फिर शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है. सुबह-सुबह हल्की बारिश के बाद से चंडीगढ़ का मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट देखी गई है.(Chandigarh weather update)
मौसम विभाग की चेतावनी
बता दें कि मोसम विभाग द्वारा शहर में दो दिन बारिश का अनुमान जताया गया है ऐसे में आज और कल शहर में बारिश के आसार है. बता दें कि इस दौरान 23 और 24 अगस्त को शहर में बारिश के साथ तेज हवा का अनुमान जताया गया है. लेकिन अगर बारिश रुक रुक कर हुई तो लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा.(Chandigarh rain news)
मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन चंडीगढ़ में तेज हवाएं चलने की संभावना है. पिछले दिनों तेज हवाओं के कारण शहर में कई पेड़ गिर गए थे. बाद में प्रशासन की तरफ से उन्हें हटाया गया था. तेज हवाएं चलने के कारण इनके गिरने की संभावना ज्यादा रहती है.
वहीं चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार पीछले साल के मुकाबले बेहद ही धीमी नजर आ रही है. ऐसे में आज सुबह से हो रही बूंदाबादी के बाद लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन लोग अभी भी शहर में तेज बारिश का इंतजार कर रहे है.



