बेटी ने अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट; सीसीटीवी से खुला राज, मंगेतर के साथ मिलकर रची साज़िश

Crime news: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां बेटी पर मां की हत्या करने का आरोप…

Crime news: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां बेटी पर मां की हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि 26 साल की मोनिका ने अपने मंगेतर (Fiance) नवीन कुमार के साथ मिलकर अपनी मां की 16 अगस्त की आधी रात में बेरहमी से हत्या कर दी. 

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को नजफगढ़ इलाके से एक महिला ने पीसीआर कंट्रोल रूम में कॉल किया और कहा कि मां दरवाजा नहीं खोल रही हैं. दरवाजा खोलने में पुलिस की मदद चाहिए. कॉल मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान कॉल करने वाली महिला घर के बाहर खड़ी मिली.

कॉल करने वाली ने अपना नाम मोनिका बताया और कहा कि वो बहुत देर से दरवाजे पर खड़ी है. मां न तो फोन उठा रही हैं और न ही दरवाजा खोल रही है. इसके बाद पुलिस ने मोनिका के सामने ही दरवाजा तोड़ा. घर के अंदर का मंजर डरा देने वाला था. घर का सारा सामान फैला था और फर्श पर 58 साल की महिला सुमित्रा की लाश पड़ी थी. मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट और खरोंच के निशान थे.

सीसीटीवी से खुला राज
घर का नजारा देख पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो अधिकारी दंग रह गए. सीसीटीवी में पुलिस को कॉल करने वाली मोनिका अपने मंगेतर और एक युवक के साथ रात दो बजे आती दिखी. इसके बाद पुलिस ने मोनिका और उसके मंगेतर नवीन कुमार और नवीन के दोस्त योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *