Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा के दिन पड़ता है. रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 19 अगस्त 2024, सोमवार के दिन मनाया जाएगा.(Raksha Bandhan 2024 date) जानकारों की मानें तो, रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा. माना जाता है कि भद्रा जैसी अशुभ घड़ी में राखी नहीं बांधनी चाहिए. हालांकि, इस साल सावन पूर्णिमा तिथि को लेकर लोग असमंजस की स्थिति बनी हुई है. साथ ही रक्षाबंधन पर भद्रा का साया और पंचक भी पड़ने वाला है. ऐसे में आइए रक्षाबंधन की सही डेट और राखी बांधने का सही समय जानते हैं-
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat)
19 अगस्त को राखी बांधने का सबसे खास मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, आप उसमें राखी बंधवा सकते हैं. राखी बांधने के लिए कुल आपको 2 घंटे 37 मिनट का समय मिलेगा, जो कि सबसे शुभ समय माना जा रहा है.
किस हाथ में बांधनी चाहिए राखी?(Raksha Bandhan 2024)
रक्षाबंधन के दिन भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधना शुभ माना गया है. धर्म शास्त्रों के अनुसार, दाहिने हाथ या सीधे हाथ को जीवन के कर्मों का हाथ कहा गया है और पुरुष के दाहिने भाग में देवताओं का वास भी माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि दाहिने हाथ से किए गए दान और धार्मिक कार्यों को भगवान शीघ्र स्वीकार करते हैं, इसलिए धार्मिक कार्यों के बाद कलावा आदि भी सीधे हाथ में बांधा जाता है
रक्षासूत्र या राखी कैसी होनी चाहिए?(Raksha Bandhan 2024)
रक्षासूत्र तीन धागों का होना चाहिए- लाल, पीला और सफेद. रक्षासूत्र में चंदन लगा हो तो बेहद शुभ होगा. कुछ न होने पर कलावा भी श्रद्धा पूर्वक बांध सकते हैं
रक्षाबंधन पूजन विधि (Raksha Bandhan Pujan Vidhi)
राखी बांधने से पहले बहन और भाई दोनों उपवास रखें. इस दिन पहले एक थाल ले लें. थाल में रोली, चंदन, अक्षत, दही, रक्षासूत्र और मिठाई रखें, घी का एक दीपक भी रखें. रक्षासूत्र और पूजा की थाल सबसे पहले भगवान को समर्पित करें. इसके बाद भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करवाकर बैठाएं. उसके बाद पहले भाई को तिलक लगाएं और फिर रक्षासूत्र बांधें. फिर भाई की आरती करें, मिठाई खिलाकर भाई के लिए मंगल कामना करें.



