पानीपत, 29 नवंबर
पानीपत के सरकारी अस्पताल में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी वजह सुनकर हर कोई हैरान है। घर में बच्चे के लिए दूध लेकर जाना था, लेकिन जेब में पैसे नहीं थे। ऐसे में एक पिता ने 100 रुपये कमाने के लिए चोरी का रास्ता चुन लिया।
बच्चे के दूध के लिए की चोरी
सैनी कॉलोनी का रहने वाला आकाश अपने साथी के कहने पर सरकारी अस्पताल पहुंचा था। उसे अस्पताल से लोहे का एंगल उठाकर बाहर पहुंचाना था। इस काम के बदले उसे 100 रुपये मिलने थे।आकाश ने पूछताछ में बताया कि घर में बच्चे के लिए दूध लेकर जाना था, इसलिए वह इस काम के लिए तैयार हो गया।
मजबूरी या चोरी? पुलिस कर रही जांच
हालांकि, उसकी यह कोशिश ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी। अस्पताल कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने आकाश को पुलिस के हवाले कर दिया।एक तरफ बच्चे के लिए दूध खरीदने की मजबूरी का दावा और दूसरी तरफ चोरी का रास्ता। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें –
Kaithal Police लाइन में हुआ योगाभ्यास, फिट इंडिया का दिया संदेश, DSP ने दिया स्वास्थ्य का मंत्र



