Yamunanagar में गन्ना रेट पर किसानों का फूटा गुस्सा, किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला, 2 दिसंबर को CM आवास पर विरोध प्रदर्शन

यमुनानगर, 29  नवंबर गन्ने के रेट में 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग को लेकर हरियाणा के किसान संगठनों ने अब आंदोलन तेज कर दिया…

यमुनानगर

यमुनानगर, 29  नवंबर

गन्ने के रेट में 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग को लेकर हरियाणा के किसान संगठनों ने अब आंदोलन तेज कर दिया है। यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में पिछले 14 दिनों से किसान धरने पर बैठे हैं। लेकिन किसानों का आरोप है कि सरकार की ओर से अभी तक उनकी मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी नाराजगी के चलते रविवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय की ओर कूच किया।

किसानों ने जताया रोष

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। विधायक कार्यालय के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही किसान ट्रैक्टर मार्च लेकर कार्यालय के नजदीक पहुंचे, पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। जिसके बाद किसानों ने वहीं पर जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया।

गन्ना रेट को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा

किसानों का कहना है कि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी किसान परिवार से संबंध रखते हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि विपक्ष में रहते हुए विधायक किसानों के मुद्दों पर प्रदर्शन करते थे और गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग उठाते थे.। लेकिन अब किसानों के आंदोलन के बावजूद उनकी ओर से समर्थन नहीं मिल रहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने गन्ने के रेट को लेकर जल्द कोई फैसला नहीं लिया तो 2 दिसंबर को किसान कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और वहां भी पुतला दहन किया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Bhiwani में कबाड़ से हो रही हरियाली की रक्षा, 10 हजार पौधों के रक्षक बने K.K. वर्मा, कबाड़ बना हरियाली का रक्षक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *