जीरकपुर, 29 नवंबर
जीरकपुर में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ताजा ही मामला चौधरी कॉलोनी जीरकपुर का है, जहां एक्टिवा चोरी करने का प्रयास कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक चौधरी कॉलोनी में एक्टिवा चोरी कर रहा था। इसी दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात में शामिल उसका दूसरा साथी भी लोगों के हत्थे चढ़ गया।इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें –
Palwal-Hodal में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य स्वागत, यात्रा ने दिया एकता और अखंडता का संदेश



