Palwal-Hodal में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य स्वागत, यात्रा ने दिया एकता और अखंडता का संदेश

 पलवल, 29  नवंबर पलवल- होडल में पहुंची संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर से वाराणसी तक निकाली जा…

पलवल

 पलवल, 29  नवंबर

पलवल- होडल में पहुंची संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘समरसता संकल्प यात्रा‘ का श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पलवल और होडल में ‘समरसता संकल्प यात्रा‘ के आगमन पर जगह-जगह श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और आमजन ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

होडल में समरसता संकल्प यात्रा का आगाज

‘समरसता संकल्प यात्रा‘ के माध्यम से समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने और संत गुरु रविदास जी की महान शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। ‘समरसता संकल्प यात्रा‘ होडल से मथुरा के लिए रवाना हुई। इस मौक़े पर क्षेत्र के विधायक हरेंद्र रामरतन, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

समाज निर्माण का संकल्प हुआ मजबूत

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में संचालित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का पलवल में भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगमन हुआ। यह यात्रा गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय, बंधुत्व और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के निर्माण के संकल्प को और सशक्त कर रही है।

एकता और भाईचारे का सूत्र हैं रविदास जी के विचार

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को समानता, एकता और भाईचारे के सूत्र में जोड़ने की प्रेरणा दे रहे हैं। यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवीय गरिमा के प्रति जन-जन की सहभागिता का सशक्त संकल्प है।उन्होंने कहा कि समाज में वास्तविक समरसता तभी स्थापित हो सकती है, जब प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान मिले और सभी वर्ग आपसी प्रेम, सहयोग एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ें।

भेदभाव रहित समाज बनाने की प्रेरणा

यात्रा के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारा, सहयोग और सद्भाव मजबूत करने तथा एक समतामूलक, शिक्षित एवं भेदभाव रहित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।समरसता संकल्प यात्रा संत गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों के अनुरूप समाज को जोड़ने, भारतीय संत परंपरा का सम्मान करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सशक्त बनाने का प्रेरणादायी संदेश दे गई।

अन्य खबरें जानें –

Earthquake in California: 5.0 तीव्रता का भूकंप, LA में हड़कंप, एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग टली, 40 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *