Afghanistan Blast: अफगानिस्तान में स्कूल के पास धमाका, 10 छात्रों की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल

अफगानिस्तान, 29 नवंबर अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक मिडिल स्कूल के पास भीषण विस्फोट हुआ। जिसमें 10 छात्रों की मौत हो गई और 100…

अफगानिस्तान

अफगानिस्तान, 29 नवंबर

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक मिडिल स्कूल के पास भीषण विस्फोट हुआ। जिसमें 10 छात्रों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।धमाका स्कूल के पास एक मकान में हुआ, जहां खनन कार्य में इस्तेमाल होने वाला डायनामाइट रखा हुआ था। शुरूआती जांच में सामने आया है कि सामान का गलत भंडारण और लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।

विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के कारण स्कूल की इमारत और क्लास की शीशे टूट गए। कक्षाओं का सामान इधर-उधर बिखर गया। आस-पास के लोगों और राहत और बचाव दल ने घायलों को अस्पताल पंहुचाया।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। शुरूआती कारण खनन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला विस्फोटकों का सुरक्षित तरीके से भंडारण माना जा रहा है। अफगानिस्तान में सोना, तांबा, कोयला और कीमती धातुओं का बड़े पैमाने पर भंडारण है।लेकिन खनन कंपनियों में सुरक्षा मानकों की कमी के कारण हादसे होते रहते हैं।

फिलहाल प्रशासन की जांच टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। विस्फोट के वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

अन्य खबरें जानें –

ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਅਧੀਨ 2 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਨਿਵੇਸ਼ ਪ੍ਰਸਤਾਵ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਏ, ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾਂ ਲਈ ਉਦਯੋਗਿਕ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਿਆਪਕ ਸੁਧਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਸਿਹਰਾ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *