Delhi के विश्वास नगर में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 2 घायल, ई-रिक्शा चार्जिंग से आग लगने की आशंका

दिल्ली, 29 नवंबर राजधानी दिल्ली में विश्वास नगर इलाके में रविवार सुबह-सुबह एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से चार लोगों की…

दिल्ली

दिल्ली, 29 नवंबर

राजधानी दिल्ली में विश्वास नगर इलाके में रविवार सुबह-सुबह एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने घर से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर तैनात डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

शुरूआती जांच में सामने आया कि घर में आग ग्राउंड फ्लोर पर बने ई-रिक्शा पार्किंग और चार्जिंग पॉइंट में लगी। चार्जिंग पॉइंट में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रुप ले लिया। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही सामने आएगा।

अन्य खबरें जानें –

ट्राइडेंट ग्रुप और डीपी वर्ल्ड PGTI ने संयुक्त रूप से ट्राइडेंट ओपन के दूसरे संस्करण की घोषणा, 1 करोड़ की इनामी राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *