Mock drill at the Mini Secretariat in Sirsa: आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास, सायरन बजते ही पहुंचे सभी विभाग

सिरसा, 28 नवंबर सिरसा में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने और राहत एवं बचाव कार्य की तैयारियों को परखने के लिए लघु सचिवालय…

सिरसा

सिरसा, 28 नवंबर

सिरसा में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने और राहत एवं बचाव कार्य की तैयारियों को परखने के लिए लघु सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अचानक आपात स्थिति उत्पन्न होने की सूचना के बाद विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल में जुटे सभी विभाग

इस दौरान दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और रेड क्रॉस सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सिविल डिफेंस अधिकारी ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति के दौरान विभिन्न विभागों की तैयारियों को परखना है। उन्होंने कहा कि हवाई हमले जैसी स्थिति हो या फिर किसी अन्य प्रकार की आपदा, ऐसी परिस्थितियों में लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए सिविल डिफेंस की टीम पूरी तरह तैयार है।

सायरन बजते ही पहुंची रेड क्रॉस टीम

अधिकारी ने बताया  कि देश की सीमाओं पर सेना सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है, वहीं सिविल डिफेंस आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की मदद के लिए तैयार रहता है। रेड क्रॉस के अधिकारी ने बताया कि जैसे ही आपात स्थिति का सायरन सुनाई दिया, रेड क्रॉस की टीम तुरंत लघु सचिवालय पहुंची। मॉक ड्रिल के दौरान घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और प्राथमिक सहायता देने का अभ्यास किया गया। इस कार्य में रेड क्रॉस, सिविल डिफेंस और होमगार्ड के जवानों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य किया।

अधिकारी ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपदा के समय विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता को मजबूत करना है।

अन्य खबरें जानें –

मान सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध; देश में सर्वाधिक 431 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य इसका प्रमाण: गुरमीत सिंह खुड्डियां

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *