स्पोर्टस डेस्क, 27 नवंबर
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया है।रोहित शर्मा ने पहले टीम की कमान हार्दिक पांडया संभालते थे, लेकिन उन्हें इसी महीने पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड किया गया है।रोहित शर्मा इससे पहले मुंबई इडियंस की 11 सीजन तक कप्तानी कर चुके हैं। रोहित की कप्तानी में टीम ने 5 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है।
Smile, everybody smile 💙
#MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/YUqYZTQxu9
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
साल 2024 में हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन हार्दिक की कप्तानी में टीम खराब प्रदर्शन करती रही। IPL 2026 में टीम ने 14 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीते थे और 10 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी।मुंबई इंडियंस ने कप्तान के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया है। नए सदस्यों में कीरोन पोलार्ड (हेड कोच), रॉबिन उथप्पा (बैटिंग कोच), मिशेल मैक्लेनघन (बॉलिंग कोच), टी. दिलीप (फील्डिंग कोच) और धवल कुलकर्णी (डेवलपमेंट बॉलिंग कोच) शामिल हैं।
अन्य खबरें जानें –



